फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ड-14 में प्रत्येक टिप्पर के साथ तैनात किए दो-दो प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने वार्ड 14 को कचरा मुक्त बनाने के लिए योजना को लागू करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कचरा उठाने वाली प्रत्येक टिप्पर गाड़ी के साथ दो-दो प्रशिक्षु तैनात किए गए हैं। ये प्रशिक्षु गाड़ी में कचरा डालने वालों से बातचीत करेंगे और कचरा डालने में आ रही उनकी परेशानियों को जानेंगे।
विज्ञापन

वहीं वार्ड में टिप्पर की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। इसके अलावा अब वार्ड का कचरा सातरोड के एमआरएफ सेंटर के बजाय महात्मा गांधी अस्पताल के पास बने एमआरएफ सेंटर में जाएगा, जहां इसका निस्तारण किया जाएगा।
निगम प्रशासन के अनुसार टिप्पर गाड़ी में ड्राइवर के अलावा एक हेल्पर भी होगा। इसके अलावा दो प्रशिक्षु भी गाड़ी के साथ रहेंगे। इस कार्य के लिए निगम प्रशासन ने खासतौर पर प्रशिक्षुओं को भर्ती किया है। ये टिप्पर सेग्रीगेट किया हुआ कचरा इकट्ठा करेंगे और उसे महात्मा गांधी अस्पताल के पास बने एमआरएफ सेंटर में लेकर जाएंगे। यहां गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के अनुसार 2 अक्तूबर तक इस वार्ड को कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उधर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत निगम 30 टिप्पर गाड़ी किराये पर लेगा। इससे पहले इस अभियान के लिए 200 कर्मचारियों को भर्ती किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें