फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मिले ब्लैक फंगस संदिब्ध दो मामले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में वीरवार को आए ब्लैक फंगस के दो केसों ने चिंताएं बढ़ा दी है। नागरिक अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस का संदिग्ध जींद जिले के गांव खेड़ा का 65 वर्षीय बुजुर्ग है। वहीं हिसार जिले के ही रहने वाले बुजुर्ग का इलाज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जिनकी रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। वीरवार को 1166 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 20 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अब कंटेनमेंट जोन और हाई रिस्क इलाकों में विभाग की फील्ड टीमें सैंपल लेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से एलटी की मांग की है। यह एलटी सभी सीएचसी पर भेजे जाएंगे। दूसरी ओर ऐसे में मंगाली और सीसवाल सीएचसी ने पहल की है। जिनकी टीमें हर रोज हर गांव में जाकर लोगों के सैंपल ले रही है। वीरवार को 1240 मरीज कोरोना से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौटे हैं। ठीक होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 34755 हो गया है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 44305 पर पहुंच गया है। जिले में इस समय 8883 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 78.44 प्रतिशत हो गया है।
13 शवों का हुआ अंतिम संस्कार
शहर के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में नगर निगम की ओर से यूनियन प्रधान प्रवीण कुमार की टीम ने वीरवार को कुल 13 कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार करवाया। बुधवार को भी अन्य पिछले दिनों की अपेक्षा कम अंतिम संस्कार हुए। छह मृतक मरीज हिसार जिले के रहने वाले थे। अन्य दिल्ली व महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन

एक मरीज दाखिल हुआ है
मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध केस दाखिल है। वीरवार देर शाम को ही दाखिल किया गया है। मेरे पास अभी पूरी जानकारी नहीं है। फिलहाल मरीज के सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है, जिस कारण फंगल इन्फेक्शन का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में बाकी जानकारी बाद में नहीं मिल पाएगी।
- डॉ. गीतिका दुग्गल, निदेशक, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
मरीज की आंखों की रोशनी चली गई
बुजुर्ग मरीज को सप्ताह भर से कोविड-19 की शिकायत है। पिछले 3 दिनों से संक्रमित बुजुर्ग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। मरीज को बुधवार से आंखों में सूजन है। केवल एक दिन में ही मरीज की आंखों की रोशनी चली गई है। हमने बुधवार को भी मरीज की फिजिशियन एवं आंखों के चिकित्सक से जांच करवाई थी। वीरवार को मरीज का सीटी स्कैन भी करवाया गया है। वह रिपोर्ट भी ठीक नहीं है। ऐसे में मरीज पर फंगल इन्फेक्शन की आशंका के चलते मरीज की नाक का बलगम और अन्य सैंपल जांच के लिए निजी लैब में भेजा गया है। अब लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही सही तरह पता चल पाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. विमल जैन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें