खिलाड़ी महेंद्रगढ़ के कनीना में पुरस्कार प्राप्त करते हुए।
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तीन दिवसीय उतरी भारत जोन-2 योगासन प्रतियोगिता में हिसार की दो खिलाड़ियों ने पदक जीते। 25 से 27 जुलाई तक महेंद्रगढ़ के कनीना में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर के 50 स्कूलों के 551 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में हिसार के जिंदल माॅर्डन स्कूल की काशवी ने रजत पदक जीता। इसी स्कूल की छात्रा गरिमा ने पांचवां स्थान पाया। टीम वर्ग में अंडर 17 आयु वर्ग में हिसार जिंदल मॉर्डन स्कूल की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर 17 आर्टिस्क प्रतियोगिता में हिसार की छात्रा खुशबू ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ी अब नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ी काशवी ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे योग अभ्यास करती हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्कता बरतती हैं। खाने को लेकर भी काफी ध्यान रखना पड़ता है। काशवी ने बताया कि इससे पहले भी वह जिला स्तर से लेकर नेशनल लेवल तक पुरस्कार जीत चुकी है। नेशनल टीम में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। छात्रा खुशबू ने बताया कि योग में खिलाड़ियों के लिए काफी अवसर हैं। योग के लिए काफी अभ्यास की जरूरत है।