फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोबाइल खरीदने के बहाने झपटमारी के दो दोषियों को पांच-पांच साल की कैद

Tue, 17 Nov 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने का विज्ञापन देखकर छात्र को खरीदने के बहाने बुलाकर फोन झपटने के मामले में सेशन जज अलका मलिक की अदालत ने मंगलवार को दो दोषियों सुमित और साहिल को पांच-पांच साल की कैद सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वारदात 23 मई 2023 को हुई थी।
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 निवासी आदित्य ने अपना मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। इसे देखकर सरसाना निवासी सुमित ने उससे संपर्क किया और फोन खरीदने के बहाने डाबड़ा चौक बुलाया। आदित्य वहां पहुंचा तो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। पीछे बैठे सुमित ने मोबाइल दिखाने को कहा। जैसे ही आदित्य ने जेब से फोन निकाला, सुमित उसे झपटकर साथी के साथ बस अड्डे की ओर भागने लगा।
आदित्य ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया और एक राहगीर से मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर टाउन पार्क के पास दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें मौके पर मौजूद पीसीआर के हवाले कर दिया। आदित्य की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 379ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। करीब साढ़े तीन साल पुराने इस मामले में अब अदालत ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें