सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान भिवानी जिले के बड़वा गांव निवासी के रूप में हुई है।
हिसार के बालक चौपटा क्षेत्र में किरोड़ी गांव के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान भिवानी जिले के बड़वा गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।