फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग होने की आशंका में दो को किया पाबंद

Mon, 29 May 2017 12:18 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
खरक पूनिया गांव में सांगवान-पूनिया गोत्र विवाद में पंचायत बुलाने के मसले पर 16 लोगों को पुलिस ने बरवाला थाना में तलब किया था। एक आदमी किसी काम से नहीं पहुंच सका। पुलिस ने 15 बाकी लोगों के बयान दर्ज किये। पुलिस ने तलब लोगों को माहौल खराब न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने गांव के कृष्ण व अमरजीत को पाबंद किया है। पुलिस ने उनको चेतावनी देकर कहा कि वे भविष्य में इस मसले पर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे शांति भंग हो।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव के कृष्ण व अमरजीत ने चौकीदार के माध्यम से शनिवार को गांव में मुनादी कराई थी। गांव से युगल गायब होने के मसले पर रविवार को पंचायत करने का ऐलान किया गया था। इसमें सांगवान गोत्र के लोगों को नहीं बुलाया गया था। सांगवान गोत्र के लोगों में पंचायत को लेकर तनाव का माहौल था। पुलिस प्रशासन युगल गायब होने के मसले बारे पूनिया व सांगवान गोत्र के लोगों के तनाव पर पहले से नजर रखे है। पुलिस विभाग ने रविवार सुबह होने वाली पंचायत को लेकर रात को व्यापक पुलिस बल गांव व गांव में आने-जाने वाले रास्ते पर तैनात कर दिया था। जिससे ग्रामीणों को पता चल गया था कि पुलिस पंचायत को लेकर सख्त है। पुलिस ने रविवार को पंचायत नहीं होने दी।   
   
गांव में इस मसले पर पहले पंचायत हो चुकी हैं। बाद में पंचायत बुलाने पर माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते एसपी मनीषा चौधरी, डीएसपी जयपाल सिंह और एसएचओ गौरव शर्मा ने दोनों पक्षों को बरवाला थाना में बुलाया था। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों पक्षों के 11-11 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की थी।       
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में आने-जाने वाले रास्तों पर जवान तैनात कर दिये थे। जिस कारण खेत में पानी लगाने गए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किसानों ने बताया कि पुलिस वालों ने उनसे कई सवाल जवाब किये, फिर जाने दिया।      

खरक पूनिया के 16 लोगों को पंचायत बुलाने बारे नोटिस जारी किया था। 15 लोग ग्रामीणों के साथ थाने आये थे। पूछताछ की गई तो सामने आया कि अमरजीत व कृष्ण ने पंचायत बुलाना चाहते थे। दोनों को पाबंद किया गया है। किसी को माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा। कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो पुलिस सख्त रवैया अपनाएगी। गांव में किसी तरह की कोई पंचायत नहीं हुई।       
विज्ञापन

- जयपाल सिंह डीएसपी बरवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें