फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अलग-अलग सड़क हादसाें में दो की गई जान

Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र में हुए दाे अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आए गांव बिचपड़ी निवासी प्रदीप (20) की मौत हो गई। प्रदीप अपने बाइक से गांव जा रहा था। प्रदीप अविवाहित था। पुलिस ने मृतक के चाचा के बेटे के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई कुलदीप ने कहा है कि उसका चचेरा भाई प्रदीप बाइक पर सवार होकर बहबलपुर से बिचपड़ी जा रहा था। इस दौरान गलत दिशा से एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को चलाता हुआ आया व बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई।
उधर, खेदड़ के तनवी फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन के तौर पर कार्य करने वाले गाजुवाला निवासी कुलदीप (41) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। कुलदीप दो बच्चाें का पिता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के छोटे भाई अनिल ने कहा है कि उसका भाई कुलदीप खेदड़ के तनवी फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन की नौकरी करता था। 27 दिसंबर को रात 11 बजे उसको अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें