फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएचबीवीएन के 801 सहायक लाइनमैन हुए पदोन्नत

Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंडल आयुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास के निर्देश पर डीएचबीवीएन के 801 सहायक लाइनमैन (एएलएम) को लाइनमैन (एलएम) के पद पर पदोन्नति के आदेश हो गए हैं। मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता एचआर की ओर से जारी आदेश में 801 लाइनमैन की पदोन्नति के साथ ही उनके नियत कार्य स्थल पर उपस्थिति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पदोन्नति में दक्षिण दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी ऑपरेशन सर्कल के और अन्य सहायक लाइनमैन शामिल हैं। इसमें गुरुग्राम ऑपरेशन सर्कल एक के 12, सर्कल दो का एक, हिसार ऑपरेशन सर्कल के 149, भिवानी ऑपरेशन सर्कल के 110, सिरसा ऑपरेशन सर्कल के 104, फतेहाबाद ऑपरेशन सर्कल के 82, जींद ऑपरेशन सर्कल के 81, नारनौल ऑपरेशन सर्कल के 81, फरीदाबाद ऑपरेशन सर्कल के 78, रेवाड़ी ऑपरेशन सर्कल के 46, पलवल ऑपरेशन सर्कल के 40 और अन्य 17 सहायक लाइनमैन शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता एचआर अनुपम कटियार ने बताया कि 28 अन्य नियमित सहायक लाइनमैन की भी प्रोबेशन अवधि पूर्ण होने के बाद पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें