फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : दो के निकाले जबड़े, एक की आंख, चार मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ब्लैक फंगस इन दिनों लगातार मरीजों के लिए परेशानी बन रहा है। इंजेक्शन एवं दवा दिए जाने पर भी मरीजों में फंगस रुकने का नाम नहीं ले रही है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भी ओरल सर्जन की टीम ने दो मरीजों के जबड़े निकाले हैं। एक के जबड़े की सफाई की है। नेत्र रोग विभाग की टीम ने एक मरीज की आंख निकाली है।
विज्ञापन

ओरल सर्जन डॉ. कन्नू प्रिया, नेत्र रोग, दंत विभाग एवं ईएनटी विभाग की टीम ने कुल 11 मरीजों के ऑपरेशन किए। शनिवार को ब्लैक फंगस के कारण चार मरीजों की मौत हुई है।
दो नए मामले, एक को मिली छुट्टी
मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मामले पहुंचे। इनको मिलाकर म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों का आंकड़ा 238 हो गया है। अभी अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में 74 मरीज दाखिल हें। ब्लैक फंगस से मौत का आंकड़ा 63 हो गया है। वहीं शनिवार को एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

नई दवा है तो आ रहे दुष्प्रभाव
प्रोफेसर डॉ. अनूप ग्रोवर ने बताया कि नई फार्मा के इंजेक्शन से मरीजों में हल्के दुष्प्रभाव आ रहे हैं, क्योंकि नई दवा है। मगर दवा ठीक है। यह भी बड़ी मुश्किल से खरीदी है। इस समय बाजार में दवा नहीं मिल रही है। कंपकंपी के साथ बुखार आना। ऐसे में मरीजों को तय सीमा में ही डोज देते हैं। सरकार की ओर से भी दवा आ रही है, उसके रिजल्ट अच्छे हैं।
हांसी के मरीज की पीजीआई में मौत
रोहतक पीजीआई में हांसी क्षेत्र निवासी एक 42 वर्षीय मरीज की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई। मृतक मरीज मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर पीजीआई गया था। वहीं पर उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें