फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के प्रत्येक वार्ड में बनेगी दो नईं गलियां, जेई को निरीक्षण करके देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पार्षदों के एकजुट होने बाद नगर परिषद अधिकारी नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड की दो गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। नगर परिषद उसी गली का निर्माण करवाएगा जो बनने लायक है। इसको लेकर जेई से 13 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी गई है। जेई को पार्षदों को साथ लेकर वार्ड का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान उन गलियों का चयन करना होगा जो खराब अवस्था में है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन गलियों के एस्टीमेट तैयार करने होंगे। ये एस्टीमेट वित्तीय एवं अनुबंध कमेटी की होने वाली बैठक में रखे जाएंगे। इस संबंध में कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने जेई राजेश कुमार और लोकेंद्र को निर्देश जारी किए है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह वित्तीय कमेटी की बैठक हो सकती है।
खींचतान के चलते अटक गए प्रोजेक्ट
नगर परिषद अधिकारियों ने संस्थाओं और पार्षदों से आई डिमांड के अनुसार प्रस्ताव तैयार किए थे। करीब 100 कामों के 35 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए। लेकिन कई प्रस्तावों पर उपप्रधान सविता टुटेजा ने आपत्ति लगाते हुए 9 कामों पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, इसके चलते अन्य प्रस्ताव भी सिरे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन

विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने बनाया है संगठन
नगर परिषद द्वारा दो साल से काम न करवाए जाने पर रोषस्वरूप दो दिन पहले पार्षदों ने मिलकर संगठन बनाया है। जिसमें पार्षद अनिल गर्ग को प्रधान बनाया गया है। संगठन के चेतावनी देने के बाद प्रधान पार्षदों के साथ बैठक कर चुके हैं। पार्षदों ने बैठक के दौरान हाउस मीटिंग बुलाने की मांग की थी।
कोट
डीएमसी के निर्देश पर जेई से प्रत्येक वार्ड में दो गलियों के निर्माण के अनुमान मांगे गए हैं। पार्षदों के साथ जेई निरीक्षण करेंगे और जो गली बनने लायक है उसका निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें