फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या के मामले में दो नाबालिग अभिरक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में जीआरपी ने दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। इससे पहले पुलिस दो आरोपी शास्त्री नगर निवासी मोहित व दक्ष को जेल भेज चुकी है। जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के गांव जोधकां निवासी करण 18 अक्तूबर को अपने साथियों मोनू, राहुल, शुभम, प्रवीन, भगवानदास, विशाल और राकेश सहित अन्य लोगों के साथ सालासर धाम के लिए पैदल रवाना हुआ था। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद 23 अक्तूबर को सभी ट्रेन से सिरसा लौट रहे थे।
इसी दौरान ट्रेन के एक डिब्बे में सफर कर रहे हिसार के शास्त्री नगर निवासी कुछ युवक जोर-जोर से भोंपू बजा रहे थे। करण और उसके साथियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

हिसार रेलवे स्टेशन पर उक्त युवकों ने करण व उसके साथियों से झगड़ा किया औरर चाकू से हमला किया। इस हमले में करण, शुभम, राहुल व मोनू घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां करण की मौत हो गई। जीआरपी ने शास्त्री नगर निवासी मोहित, अरुण व रितिक सहित 6-7 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें