फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फाइनेंस की हत्या प्रयास मामले में दो नाबालिगों को भेजा बाल सुधार गृह

Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। थाना शहर पुलिस ने सिसाय के फाइनेंसर जयदीप की हत्या प्रयास के मामले में दो अपचारी बालको को पुलिस अभिरक्षा में लिया। अपचारी बालकों को जुवेनाइल अदालत में पेश करके अदालत के आदेशानुसार बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया।मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक आरोपी अभी घायल अवस्था में हिसार के अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अपचारी बालको ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते सप्ताह सिसाय निवासी फाइनेंसर जयदीप को जान से मारने की नियत से उसपर गोलियां चला दी थीं। उस पर तीन गोलियां चलाई थीं, जिसमें एक गोली उसकी दाईं बाजू में लगी थी। गोली बाजू को चिर कर आरपार हो गई थी। मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन आरोपियों को हिसार सीआईए वन ने मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें