फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 38 हजार रुपये लूटकर दो नकाबपोश भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिवानी हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर वीरवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 38 हजार रुपये की नकदी लूट ली और बाइक पर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


गांव भेरियां निवासी बलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से गांव भेरियां स्थित गोपाल पेट्रो सर्विसेज पेट्रोल पंप पर काम करता है। वीरवार दोपहर वह अपने साथी कर्मचारी गांव मंगाली निवासी समीर कुमार के साथ पंप के एक कमरे में आराम कर रहा था।

करीब ढाई बजे आवाज सुनकर समीर की नींद खुली तो दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। बदमाशों ने उनसे रुपये मांगे और इन्कार करने पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण दोनों कर्मचारियों ने 38 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आजाद नगर थाना के जांच अधिकारी नवीन जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें