फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव भिवानी रोहिल्ला में मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बालसमंद निवासी दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाए गए हैं जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बालसमंद निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके पिता लालाराम भिवानी रोहिल्ला स्थित सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार रात उनके भाई संदीप पिता को स्कूल छोड़ने गए थे। लौटते समय गांव के ही गोविंद उनके साथ बाइक पर सवार थे।
जैसे ही दोनों लक्ष्मी बाई कॉलेज के सामने पहुंचे तभी सामने से अचानक आई दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण संदीप और गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार निशांत और योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मृतक संदीप की उम्र 39 वर्ष थी और वह शादीशुदा थे तथा उनके दो बच्चे हैं जबकि गोविंद 43 वर्ष के थे और अविवाहित थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें