पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में हैंडबाल में सातरोड की मन्नत को मिला श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिता
हिसार। पानीपत जिले के उग्रा खेड़ी में 30 और 31 मई को आयोजित ओपन हैंडबाल प्रतियोगिता में एससीएफ हैंडबाल सेंटर, सातरोड खास की खिलाड़ी मन्नत को श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। प्रतियोगिता में सातरोड खास की टीम ने आसन कलां (पानीपत) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल के अंतर से जीत दर्ज की।
कोच सतबीर पन्नू और सुमन जाखड़ ने बताया कि मन्नत इससे पहले हिसार में आयोजित स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा कैथल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष अंबाला में आयोजित सीनियर राज्य हैंडबाल प्रतियोगिता में भी उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था। मन्नत की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों ने उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी।