फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार-दिल्ली हाईवे पर बस-पिकअप की भिड़ंत में दो जख्मी

Mon, 13 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित गीता चौक पर रविवार शाम रोडवेज कीबस और एक पिकअप के बीच हुई टक्कर में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 52 यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

रोडवेज बस हिसार से पानीपत जा रही थी। यह गीता चौक पार कर हांसी शहर में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर से पिकअप सवार घायल हो गए।
बस चालक विजेंद्र ने बताया कि वह अपने निर्धारित मार्ग पर नियमों के अनुसार वाहन चला रहे थे कि तभी सामने से आई पिकअप से टक्कर हो गई। पिकअप चालक कश्मीरी लाल ने आरोप लगाया कि बस चालक ने अचानक कट मारा। इस कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे गीता चौक पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। बाद में यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस ने किसी के बयान दर्ज नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें