फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिर्जापुर रोड पर नशा बेचने के लिए दो पक्ष भिड़े, पथराव में 2 घायल

विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देती महिला
विज्ञापन
हिसार। शहर के मिर्जापुर रोड स्थित कैंची चौक के पास बुधवार दोपहर नशा (चिट्टा) बेचने के लिए दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। घटना में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। इन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक महिला यह कहते हुए नजर आ रही है कि जिन दो पक्षों में झगड़ा हुआ है वे दोनों नशा बेचने का काम करते हैं और इनके बीच अक्सर विवाद होता रहता है। इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। महिला का कहना है कि इन लोगों की गतिविधियों के कारण इलाके में रहना मुश्किल हो गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिनों से तनाव चल रहा था। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। नशा बेचने वाले एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के पास एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा था जो वहां वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पथराव करने वालों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ समय तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे।

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पथराव में दो महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने लिखित शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें