हिसार। रायपुर चौक पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटी पर सवार जीजेयू में पढ़ने वाली दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सातरोड खास की रहने वाली रेखा ने बताया कि वह जीजेयू में पढ़ती है। छोटी बहन सीमा भी जीजेयू पर पढ़ती है। 25 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे बहन सीमा के साथ स्कूटी पर सवार होकर विश्वविद्यालय से घर की तरफ जा रही थी। जब रायपुर चौक को पार कर रही थी, तभी कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों बहनें स्कूटी से नीचे गिर गईं और चोटिल हो गईं। बाद में कार चालक ने घर छोड़ दिया। फिर चाचा सुशील उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।