फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दोस्तों पर तेजधार हथियार से हमला कर किया जख्मी

Sun, 07 Jul 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शास्त्री नगर में रहने वाले दो युवकों पर 10-12 युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। आजाद नगर थाना पुलिस ने विवेक, दीपक समेत अन्य पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर के रहने वाले विजय ने बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करता है। शुक्रवार शाम को दोस्त नवरीश, अंश और गोगी के साथ बाइक पर सवार होकर अमरदीप कॉलोनी स्थित पार्क में घूमने गया था। थोड़ी के बाद वापस पार्क से घर की तरफ जा रहे थे। पार्क से कुछ दूर ही चले थे कि पटेल नगर का रहने वाला विवेक, दीपक अपने 10-12 साथियों के साथ तीन-चार बाइक पर सवार होकर आए। आते ही सभी ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ने बताया कि हमलावरों के साथ होली वाले दिन झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते हमला किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें