फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आदमपुर नगर पालिका के लिए सर्वे शुरू

Sun, 07 Jul 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। जिला प्रशासन के आदेश पर आदमपुर नगरपालिका को लेकर शनिवार को सर्वे कार्य शुरू होते ही लोगों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया है। दरअसल, लोग इसका विरोध नगर पालिका के ही कर्मियों ने सर्वे किया है। लोगों ने इस सर्वे कार्य को किसी अन्य विभाग के कर्मियों द्वारा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है सर्वे के दौरान नगर पालिका के कर्मी उनको गुमराह करके नगर पालिका रखने के पक्ष में बयान करवा रहे हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले हिसार डीसी के साथ लोगों की बैठक हुई थी तो सर्वे करवाने वाले कर्मियों के साथ 4-5 स्थानीय सदस्य रहने की बात हुई थी। मगर नगर पालिका के कर्मी गुपचुप तरीके से अपने हिसाब से सर्वे कर रहे हैं। इसका लोगों ने मौके पर विरोध किया और हिसार डीसी कार्यालय में बात की।
नगर पालिका हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद सोनी ने बताया कि उन्होंने आला अधिकारियों से गुहार लगाई है कि सर्वे का कार्य बीएलओ द्वारा करवाया जाए। विनोद सोनी ने बताया कि शिव काॅलोनी के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि कचरा उठाने वाली गाड़ियों के कर्मचारी उनसे नगर पालिका रखने के समर्थन पत्र में यह कहकर हस्ताक्षर करवाकर ले गए कि उनका वेतन रुका हुआ है वे हस्ताक्षर कर देंगे तो उन्हें उनके पैसे मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें