फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो फर्जी परीक्षार्थी और चार नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत शनिवार को 12वीं कक्षा के केमिस्ट्री, अकाउंटेसी व लोक प्रशासन विषय का पेपर था। राजगढ़ रोड स्थित लीडिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो फर्जी परीक्षार्थियों को उड़नदस्तें ने दबोच लिया। फोटो मेल न खाने पर टीम ने परीक्षार्थियों से सवाल किए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने दोनों फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सेक्रेटरी फ्लाइंग ने चार नकलचियों को पकड़ा। इस दौरान टीम ने पर्ची से नकल करते एक छात्र को सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबकि तीन देवी भवन हाई स्कूल से पकड़े। उड़नदस्ते ने चारों परीक्षार्थियों का यूएमसी बनाकर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। उड़नदस्ते में टीम के संयोजक राजेंद्र प्राचार्य एवं सदस्य सुधीर माचरा और कॉमर्स विषय की प्रवक्ता संतोष शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें