फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उमरा में दो दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उमरा स्थित एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में वीरवार से दो दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन देर शाम तक चले मुकाबलों में प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया और दांव-पेंच आजमाए। फ्री स्टाइल वर्ग में लड़कों के 57, 61, 65, 70 और 74 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन

वहीं ग्रीको-रोमन शैली में 55, 60, 63 और 67 किलोग्राम भारवर्ग के पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। लड़कियों के फ्री स्टाइल वर्ग में 50, 53, 55, 57 और 59 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा हुई। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को विभिन्न भारवर्गों में फाइनल और अन्य मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें