फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला कॉलेज में आज से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड स्थित गवर्नमेंट वुमन कॉलेज में वीरवार से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की 70 से अधिक छात्राएं भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन में कुल 16 विभिन्न खेल इवेंट्स होंगे, जिनमें एथलेटिक और टीम गेम्स दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन फतेहाबाद के उपायुक्त डॉ. विवेक भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। वहीं समापन समारोह में पूर्व विधायक अनूप धानक मुख्य अतिथि होंगे और विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सांगा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतियोगिताओं में 5000 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर और 4000 मीटर रिले रेस, सैक रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप सहित कई एथलेटिक इवेंट शामिल किए गए हैं। छात्राएं उत्साहपूर्वक तैयारी में जुटी हुई हैं, जिससे कॉलेज परिसर में ऊर्जा और जोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है : गीता

बीए फाइनल ईयर की छात्रा गीता ने बताया कि वह ग्यारहवीं कक्षा से खेलों में सक्रिय हैं और परिवार का पूरा सहयोग मिला है। गीता कबड्डी की खिलाड़ी हैं और आगे भी इसी खेल में अपना भविष्य देखती हैं। वह रोजाना सुबह पांच से आठ बजे तक अभ्यास करती हैं और डाइट में चने, बादाम, अखरोट व अंजीर शामिल रखती हैं। उन्होंने जूनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और कॉलेज में दो बार बेस्ट एथलीट रह चुकी हैं।

अनु बोलीं—400 मीटर रेस में गोल्ड के बाद बढ़ा आत्मविश्वास

बीए फाइनल ईयर की छात्रा अनु ने बताया कि वह दसवीं कक्षा से खेलों में भाग ले रही हैं। परिवार के सभी सदस्य स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, जिससे उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती है। पहले वह बॉक्सिंग खिलाड़ी थीं, लेकिन किसी कारणवश खेल से ब्रेक लेना पड़ा। दो साल बाद उन्होंने दौड़ प्रतियोगिताओं में वापसी की और बारहवीं में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। अनु ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ रोज अभ्यास करती हैं और हेल्दी डाइट अपनाती हैं। इस बार भी वह कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें