फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक महीने से हिसार से नियाणा की दो बसें बंद, जीएम से मिले विद्यार्थी

Thu, 27 Mar 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक माह में हिसार से नियाणा जाने वाली रोडवेज की दो बसें बंद हो चुकी है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को बसों की समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन से मिले और मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस पर रोडवेज महाप्रबंधक ने विद्यार्थियों को दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। रविंद्र राणा, सचिन सहरावत, डॉ. अजय, डॉ. अमन, मंजीत ने बताया कि एक माह से हिसार से सुबह 8:30 बजे चलने वाली बस बंद है। मगर मंगलवार शाम को एक बस और बंद कर दी गई, जोकि हिसार से शाम 4 बजे रवाना होती है। मंगलवार को इस बस में सवार विद्यार्थियों को नियाणा से छह किलोमीटर पहले रायपुर ही उतारा दिया और बस ढाणी, खरड़ होकर हांसी चली गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को गांव पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें