फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरात में गए दो भाइयों पर चाकुओं से हमला

विज्ञापन
घायल रवि।
विज्ञापन
हिसार। भिवानी जिले के गांव खानक में चचेरे भाई की बरात में गए गांव भोजराज निवासी दो भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। रवि और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फिलहाल दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। तोशाम थाने से जांच करने पहुंचे एएसआई देवेंद्र ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

गांव भोजराज निवासी ज्योति प्रसाद ने बताया कि उसका भतीजा रवि और विकास शुक्रवार को ताऊ के बेटे की बरात में गांव खानक गए थे। रात करीब पौने एक बजे वह 5-6 लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान एक बच्चा आया और बाहर दो लड़कों के घायल होने की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचने पर रवि और विकास खून से लथपथ मिले। वह तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। रवि गांव में सब्जी की दुकान करता है, जबकि विकास इंदौर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। शनिवार को उसे वापस इंदौर जाना था। दोनों के पिता विजेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं।

दोनों आईसीयू में भर्ती

ज्योति प्रसाद ने बताया कि रवि की बाईं पसलियों में चाकू लगा है, जबकि विकास के पेट और छाती पर तीन जगह वार किए गए हैं। विकास का ऑपरेशन किया गया है। चाकू लगने से उसके फेफड़े में भी चोट आई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें