फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो मरीज दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए हैं। मंगलवार को किसी मरीज की ब्लैक फंगस के कारण मौत नहीं हुई। पिछले चार दिनों से लगातार हर रोज एक ब्लैक फंगस से मौत हो रही थी। नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को चिकित्सकों ने अस्पताल में दाखिल दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा है। यह मरीज ऑपरेशन के बाद फंगस को काफी हद तक हरा पाए हैं, लेकिन अभी इनका उपचार लंबा चलेगा। ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल की टीम ने एक मरीज के जबड़े का और ईएनटी विभाग की टीम ने एक मरीज के नाक का ऑपरेशन किया। अब दो और मरीजों के ऑपरेशन किए जाने थे, लेकिन वह फिजिकल फिटनेस में पास नहीं हुए। इसलिए उनका बाद में किया जाएगा। इस समय अस्पताल में 37 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
मंगलवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो मरीज दाखिल किए गए है और दो मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है। राहत ये है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें