फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: मैरिज पैलेस में घुसकर आभूषण व नकदी से भरा बैग चोरी करने के मामले में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पाचोर तहसील के कारिया निवासी सुमित व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को संप्रेक्षण गृह अंबाला भेज दिया गया। वहीं आरोपी सुमित को न्यायालय के आदेशानुसार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार रोड पर मैरिज पैलेस में आभूषण व नकदी से भरा बैग चुराने के मामले में दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक नाबालिग है। मामले में छानबीन के लिए टीम मध्यप्रदेश गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पाचोर तहसील के कारिया निवासी सुमित व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को संप्रेक्षण गृह अंबाला भेज दिया गया। वहीं आरोपी सुमित को न्यायालय के आदेशानुसार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों व चोरी किए गए आभूषण व नकदी की पूछताछ की जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले विवाह समारोह में घुसे दो चोरों ने दुल्हन की माता का बैग चोरी कर लिया। जिसमें करीब 14-15 तोला सोने के जेवरात, 50 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने दुल्हन के पिता मोठ रांगडान निवासी सरबजीत की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पैलेस की सीसीटीवी कैमरे में दोनों कैद हो गए थे। इसी के आधार पर दोनों की पहचान हुई।

गिरोह बनाकर करते थे चोरी
सीआईए के अनुसार यह आरोपी गिरोह बनाकर काम करते हैं। अभी दो को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आभूषण व नकदी को अपने अन्य साथियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में भेज दिया है। जिसे बरामद करने के लिए टीम मध्यप्रदेश गई है। इस घटना से पहले आरोपी कुरुक्षेत्र में गए थे। वहां पर विवाह समारोह में घुसे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद वह हांसी आ गए थे। वहीं आरोपियों ने विवाह समारोह में घुसने के लिए कोट पैंट तैयार करवाया हुआ है। जहां भी विवाह समारोह में जाना होता था तो वह कोट पैंट डालकर ही जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें