सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल ढुल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल हुड्डा को 20 मतों से हराकर प्रधान का चुनाव जीत लिया। अनिल ढुल ने पहली बार चुनाव लड़ा था। उप प्रधान पद पर जोगेंद्र मलिक, सचिव पद पर कुसुम दहिया और खजांची पद पर गौरव आंतिल विजयी रहे। चुनाव समिति के चेयरमैन सुखबीर गुलिया ने सभी पदों पर विजेताओं की घोषणा की।
शुक्रवार को सोनीपत एसोसिएशन के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव ऑब्जर्वर सुरेश गहलोत व चुनाव समिति के चेयरमैन सुखबीर गुलिया की देखरेख में करवाया गया। प्रधान पद के लिए अनिल ढुल, कमल हुड्डा, जयभगवान शर्मा व संदीप मलिक मैदान में थे। मतदान के ढाई घंटे के बाद चुनाव समिति ने परिणाम घोषित किए।
प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 1170 मत डाले गए। इनमें से 27 अवैध मिले। अनिल ढुल ने 433 मत लेकर 20 वोट से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल हुड्डा को 413 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे जयभगवान शर्मा को 259 व संदीप मलिक को 36 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए 1170 मतों में से 20 मत अवैध मिले। इनमें से जोगेंद्र मलिक 646 वोट लेकर 254 वोट से जीत दर्ज की।
सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव में उप प्रधान जोगेंद्र मलिक अभिवादन स्वीकार करते हुए।
दूसरे नंबर पर रहे आशीष गर्ग को 392 व युविका को 112 मत मिले। सचिव पद के लिए 1170 मत डाले गए। इनमें से 24 मत अवैध मिले। कुसुम दहिया ने 469 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित त्यागी को 120 मत से हराया। अंकित को 349 व संदीप खर्ब को 328 मत मिले। खजांची के लिए 1170 मत डाले गए। इनमें सर्वाधिक 44 मत अवैध मिले। गौरव आंतिल ने 591 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रवीन कुमार को 320 मत से हराया। प्रवीन कुमार को 271 व ध्रुव डेम्बला को 264 मत मिले। इससे पहले संयुक्त सचिव पर पर निर्मला को निर्विरोध चुन लिया गया था।
चार बार हुई प्रधान पद के लिए मतगणना
प्रधान पद के लिए चार बार मतगणना कराई गई। जिसके बाद प्रधान की घोषणा की गई। पहली बार 25 मतों का अंतर था। उसके बाद 18 व फिर 17 तथा चौथी बार गिनती में 20 मतों से जीत दर्ज की गई।
राई में संजय खरेटा को फिर मिली प्रधानी
सोनीपत के राई बार एसोसिएशन चुनाव में विजेता पदाधिकारी। संवाद
राई। राई बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में संजय खरेटा और दीपक कुमार के बीच मुकाबला था। इसमें संजय खरेटा ने 23 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक को 13 मत से हराया। दीपक को 10 मत मिले। आरओ आनंद दहिया व एआरओ मनोज कौशिक ने परिणाम घोषित किया। इससे पहले उप प्रधान पद के लिए संजीव दहिया बढ़खालसा, सचिव पद के लिए संजय भारद्वाज, संयुक्त सचिव पद के लिए अमित कौशिक रामलाल व खजांची पद पर सुमित कुमार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
वकीलों की समस्याओं का समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। नए अधिवक्ताओं की अक्सर दिक्कत आती है। चैंबर से लेकर अन्य सुविधाओं को दिलाने के लिए आगे रहकर काम करूंगा। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों के लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने की पहल की जाएगी।
-अनिल ढुल, प्रधान जिला बार एसोसिएशन सोनीपत
चुनाव प्रक्रिया बेहद पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई है। सभी बार सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने में सहयोग दिया है।
-सुखबीर गुलिया, चेयरमैन, चुनाव समिति सोनीपत
परिणाम
सोनीपत बार एसोसिएशन
- प्रधान : अनिल ढुल
- उप प्रधान : जोगिंद्र मलिक
- सचिव : कुसुम दहिया
- खंजाची : गौरव आंतिल
- सह सचिव : निर्मला
गोहाना बार एसोसिएशन
गोहाना बार एसोसिएशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता। संवाद
- प्रधान : वीरेंद्र सिंह बनवाला
- उप प्रधान : आशीष बंसल
- महासचिव : मंजीत लठवाल
- सह सचिव : गायत्री
- खजांची : प्रदीप वर्मा
- लाइब्रेरी इंजार्च : रविंद्र वर्मा
गन्नौर बार एसोसिएशन
सोनीपत के गन्नौर में बार एसोसिएशन के नव चयनित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य।
- प्रधान : यु़द्धवीर रापडिया
- उपप्रधान : सुरेश खत्री
- सचिव : बसंत त्यागी
- खंजाची : मोहन शर्मा
- सहसचिव : संदीप राठौर
- लाइब्रेरी इंचार्ज : दिनेश शर्मा
खरखौदा बार एसोसिएशन
बार एसोसिएशन, खरखौदा के प्रधान चुने जाने पर कमल शर्मा के साथ ढोल की थाप पर खुशी मनाते समर्थक। संवाद
- प्रधान : कमल शर्मा
- उपप्रधान : सत्यजीत दहिया
- महासचिव : अमित दहिया
- कोषाध्यक्ष : प्रवीन पाराशर
- सह सचिव : मोहित दहिया
राई बार एसोसिएशन
- प्रधान : संजय खरेटा
- उप प्रधान : संजीव दहिया बढ़खालसा
- सचिव : संजय भारद्वाज
- संयुक्त सचिव : अमित कौशिक रामलाल
- खजांची : सुमित कुमार