फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी छुड़वाने के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव खासा महाजन में गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और हिरासत में लिए गए आरोपी को जबरन छुड़वाने के मामले में अग्रोहा पुलिस ने शुक्रवार को महिला सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी भरत और उसकी पत्नी कविता को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी साहबराम के अनुसार, वह 16 नवंबर को मुख्य सिपाही रमेश कुमार, एसपीओ विजेंद्र और सरकारी गाड़ी के चालक एचजीएच गोबिंद सिंह के साथ अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने गांव खासा महाजन पहुंचे थे। टीम ने वारंट के आधार पर भरत सिंह को हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।
इसी दौरान भरत सिंह की पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में मुख्य सिपाही रमेश कुमार और एचजीएच गोबिंद सिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन

आरोपियों ने गोबिंद सिंह की वर्दी भी फाड़ दी और पुलिस हिरासत से भरत सिंह को जबरन छुड़वा लिया। पुलिस टीम ने मौके पर ही दीपक उर्फ चिंटू को काबू कर लिया था। इस मामले में थाना अग्रोहा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दीपक उर्फ चिंटू और शकुंतला को गिरफ्तार कर पहले की जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें