फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑपरेशन आक्रमण के दौरान 5-5 हजार के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने रविवार को अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य मामले में 39 आरोपियों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस अभियान में थानों व चौकियों से पुलिस टीमों के अलावा सीआईए स्टाफ व एंटी नारकोटिक की टीमें भी शामिल रहीं। इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस की 46 टीमों का गठन किया गया। इनमें पर्यवेक्षण अधिकारी, निरीक्षक सहित कुल 216 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पीओ, बेल जंपर, अभियोगों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध हथियार, अवैध शराब का कारोबार करने वालों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 अभियोग दर्ज किए। इसके अलावा पुलिस ने 4 अवैध पिस्तौल, 130 ग्राम गांजा और 387 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। इसके साथ ही बाइक चोरी के 3 मामलों को सुलझाते हुए 3 बाइक बरामद की। पुलिस ने यातायात नियमों की पालन न करने पर 18 वाहन चालकों के चालान भी किए।
विज्ञापन

5-5 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गांव धीरणवास निवासी सुनील का अपहरण कर हत्या मामले में 5 हजार के इनामी मुख्य आरोपी गांव धीरणवासी निवासी अजीत उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने पांच हजार के इनामी पैरोल जंपर पटेल नगर निवासी विनोद को गिरफ्तार किया है। अदालत ने कोविड 19 के दौरान 30 अप्रैल 2020 से 3 अक्टूबर तक 2021 तक पैरोल दी थी। पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें