फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विद्यार्थियों को मन के निरंतर भूत-भविष्य में झूलने के कारण से मन का वर्तमान में न ठहरने के बारे में समझाया

Mon, 26 Aug 2024 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
एचएयू हिसार में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज
विज्ञापन
हिसार। एचएयू में प्रथम वर्ष के स्नातक विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ‘नेशनल इंडक्शन 5.0’ के तहत 500 से अधिक संस्थानों (आईईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एम्स, आईआईएम) ने गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के साथ ऑनलाइन विशेष सत्र में भाग लिया। स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों ने भी इस विशेष सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन

एचएयू के बेसिक साइंस के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने एक खेल के माध्यम से छात्रों को मन के निरंतर भूत-भविष्य में झुलने के कारण से मन का वर्तमान में न ठहरने के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि जब-जब मन वर्तमान में नहीं होता है तो उस पल में किसी भी कार्य में शत प्रतिशत नहीं होते हैं और मनचाहे नतीजे नहीं मिलते हैं।
रविशंकर ने विद्यार्थियों ने कहा कि हमें अपने पढ़ाई को तरजीह देते हुए अपने व्यक्तित्व को निखारने की ओर ध्यान भी देना चाहिए। हमें उन मूल्यों को विकसित करने की आवश्यकता है जो हमारे व्यक्तित्व में गौरव और चमक लाएं। उन्होंने कहा कि आपके इस स्कूल से कॉलेज-विश्वविद्यालय के नए परिवेश में एडजस्ट करने के लिए सभी प्रोफेसर एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सभी शिक्षक मदद करेंगे, जब आपको जरूरत हो और जब भी आपको लगे कि आप बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तनाव या बेचैनी है, चाहे वो पढ़ाई में हों या फिर अपने व्यक्तिगत जीवन में हो। उन्होंने योग, प्राणायाम एवं ध्यान को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से कुलपति डॉ. बलदेव कंबोज, रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार, डॉ. अतुल ढींगड़ा, डॉ. सुरेंद्र पाहूजा, डॉ. केडी शर्मा, डॉ. बलवान सिंह, डॉ. एमएस सिद्धपुरिया, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. राजीव पटेरिया, डॉ. मदन खिचड़, डॉ. राजेश गेरा के अलावा और भी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें