फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हनुमान हत्याकांड में दो आरोपी न्यायिक हिरासत में, मां सहित दो अस्पताल से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा निवासी हनुमान हत्याकांड मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी साहिल और सुरेंद्र को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में आरोपी साहिल की मां सूरजमुखी और एक अन्य आरोपी अस्पताल से फरार हो गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाकी अभी मामले की तफ्तीश की जा रही है। इस दौरान जिनके भी आरोप साबित होंगे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार अग्रोहा की पंजाब कॉलोनी निवासी राजबीर अपनी पत्नी आरती के साथ माता मंदिर दर्शन करने गया था। वहां उसका बड़ा भाई साहिल तीन अन्य युवकों के साथ पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि साहिल ने आरती का गला पकड़ लिया। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
इसके बाद रात करीब नौ बजे साहिल की मां सूरजमुखी घर पहुंची और झगड़ा किया। कुछ देर बाद साहिल, उसकी पत्नी सिमरन और अन्य लोग भी वहां पहुंचे। आरोप है कि साहिल ने कुल्हाड़ी और गंडासी से अपने पिता हनुमान पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राजबीर पर भी लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हनुमान और राजबीर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सूरजमुखी, बेटा साहिल, उसकी पत्नी सिमरन, दो मौसियां, एक मौसा सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से मां और एक आरोपी फरार
सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद सूरजमुखी और एक अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती थे, जहां से वे फरार हो गए। अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें