फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल नंबर-2 में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में एक कैदी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस उनसे हत्या में प्रयुक्त हथियारों व अन्य तथ्यों के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद व 10 अन्य के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार पुलिस ने जेल में गैंगवार मामले में सोमवार को जिला जींद के गांव घिमाणा निवासी अंकित और नरवाना उपमंडल के जगदीप उर्फ दुखी को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपने के आदेश दिए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले के सभी 13 नामजद व 10 अन्य आरोपी हार्ड कोर क्रिमिनल हैं और विभिन्न संगीन अपराधों में सजायाफ्ता हैं। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ रोड स्थित केंद्रीय कारागार में एक अगस्त को कैदी गुटों में झगड़ा हो गया था। विनोद पानू उर्फ काना गैंग के गुर्गों ने सुरेंद्र गुर्जर गैंग पर हमला बोलकर एक की हत्या कर दी थी और दो घायल कर दिए थे। काना गैंग का साथ बच्ची गुट के गुर्गों ने भी दिया था। इस हमले में गुर्जर गैंग के गुर्गे फतेहाबाद के सरदारेवाला निवासी रविंद्र की मौत हो गई थी, जबकि फतेहाबाद के कुंदल गांव निवासी हरजीत और पंजाब के बुडलाढा निवासी तलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले के बाद प्रदेश की जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और सभी जिलों में डीसी-एसपी ने जेलों का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें