फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सचिवालय परिसर में चश्मा बेचने को लेकर हुए झगड़े में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना सिविल लाइन पुलिस ने लघु सचिवालय परिसर में हुए झगड़े में भट्टू कलां निवासी मोहन लाल पर हमला करने के मामले में सोमवार को दो नामजद आरोपियों साहब सिंह व हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसवीर ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहन लाल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि वह लघु सचिवालय में एसबीआई शाखा के पास चश्मे बेचता है। उसी स्थान पर साहब सिंह व उसका बेटा हरजीत सिंह भी चश्मे बेचते हैं। शिकायतकर्ता थोड़े कम दामों पर चश्मे बेचता था तो उपरोक्त दोनों आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। शिकायत के अनुसार, 12 जून को साहब सिंह ने मोहन लाल को चेतावनी दी कि वह दोबारा वहां न आए और सस्ते दामों पर चश्मे न बेचे। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। ब्यूरो
मोबाइल टावर लगाने पर किया था जानलेवा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

हिसार। थाना बरवाला पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को बरवाला निवासी दो नामजद आरोपियों सौरभ और विजय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि देवीगढ़ पूनिया निवासी बलविंदर सिंह ने थाना बरवाला में शिकायत दी थी कि 13 जून की शाम वह वार्ड नंबर-1, बरवाला स्थित एक प्लॉट में एक कंपनी का मोबाइल टावर लगाने का कार्य कर रहा था। उस समय प्लॉट मालिक का पिता भी मौके पर मौजूद था। रात करीब 10 बजे राजेश, किरण, विजय व अन्य लोग लाठी-डंडों और कस्सी सहित मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वे वहां टावर नहीं लगने देंगे। आरोपियों ने बलविंदर सिंह व अन्य पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर चोटें पहुंचाई और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें