फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीसीए में सीटों की अपेक्षा चार गुना ज्यादा आवेदन

Mon, 16 Jun 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीए में सीटों की अपेक्षा चार गुना ज्यादा आवेदन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



हांसी। शहर के दोनों महाविद्यालय में दाखिले के लिए 1460 सीटों पर कुल 1686 आवेदन आए हैं। राजकीय महाविद्यालय में बीसीए की 60 सीटों पर सीटों की तुलना में चार गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में कुछ दिन पहले शुरू हुई बीसीए में भी 23 छात्राओं ने आवेदन किए। सबसे ज्यादा आवेदन बीए व बीसीए के लिए आए हैं। जबकि बीकॉम व बीएससी के लिए विद्यार्थियों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

राजकीय महाविद्यालय में 780 व सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में 680 सीटें हैं। राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक 1286 आवेदन आ चुके हैं। वहीं करीब 400 आवेदन एसडी महिला महाविद्यालय में आए हैं। दाखिले के लिए हांसी में केवल दो महाविद्यालय हैं। इसमें सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में बीए की 440 सीटों पर 300, बीकॉम की 160 सीटों पर 47, बीसीए की 60 सीटों पर 23 व बीएससी की 80 सीटों पर 30 आवेदन आए हैं। राजकीय महाविद्यालय में बीए की 400 सीटों के लिए 779, बीकॉम की 160 सीटों पर 155, बीसीए की 60 सीटों पर 244 व बीएससी की 160 सीटों पर 108 आवेदन आए हैं। बीसीए के लिए सीटों की अपेक्षा करीब चारगुना आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






महाविद्यालय में दाखिले के लिए काफी आवेदन आए हैं। छात्राओं ने बीसीए में भी रूचि दिखाई है। समय की आवश्यकता को देखते हुए बीसीए कोर्स महाविद्यालय में शुरु किया गया है।
- डॉ़ एसके गुप्ता, प्राचार्य, एसडी महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें