हिसार। शिक्षिका सोनिया हत्या मामले के आरोपी सौरभ आनंद के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दिल्ली के अलावा पंजाब व उत्तराखंड में भी देखा गया है।
मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि शहरों में मेन जगहों जैसे बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर फेस डिटेक्टशन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति अपना हुलिया भी बदल लेता है तो भी ये कैमरे आंखों की पुतलियों आदि के माध्यम से उनकी पहचान कर लेते हैं।
हमें अन्य राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से सूचना मिली है कि आरोपी को पंजाब व उत्तराखंड में देखा गया है। यही नहीं हम उन लोगों से भी मिले हैं जिनसे सौरभ मिला है। चूंकि इन एजेंसियों से हमें रिपोर्ट दो-तीन बाद मिलती है और इस दौरान वह जगह बदल लेता है तो हम उसे पकड़ नहीं पा रहे हैं। हालांकि हमारी 6 टीमें अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं।
उधर शिक्षिका सोनिया मामले में सोनिया के परिजन हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग के साथ आईजी कुलदीप सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इस पर आईजी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।