फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होटल संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैंप चौक स्थित लीजेंड होटल में तोड़फोड़ कर संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दूसरे होटल में अपने किसी साथी पर हुए हमले का बदला लेने के लिए मारपीट व तोड़फोड़ करनी थी, गलती से लीजेंड होटल में घुस गए। आरोपी सिसाय बोलान निवासी कृष्ण कुमार और कैमरी मार्ग निवासी साहिल को बुधवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में लीजेंड होटल के मैनेजर रविंद्र उर्फ रिंकू ने बताया था कि घटना वाली सुबह करीब 5 बजे होटल में वह और दो अन्य कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान होटल के शीशे का गेट टूटने की आवाज सुनाई दी। करीब 25-27 साल की उम्र के दो युवक होटल में घुसे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और एलईडी, प्रिंटर और अन्य सामान तोड़ दिया। जाते समय कहा था कि मालिक से कह देना कि 2 दिन में 20 लाख रुपये का प्रबंध कर ले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें