फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टीटीसी कृषि दर्शन प्रदर्शनी कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) में तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी 15 फरवरी से शुरू होगी। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगें। टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में किसानों के साथ-साथ आमजन को भी नई-नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव एस. रुक्मिणी मौजूद रहेंगी। कृषि दर्शन प्रदर्शनी में देश व विदेश से 350 कंपनियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र

- हरियाणा को मोंटरा इलेक्ट्रिक द्वारा बनाए इलेक्ट्रिक टैक्टर की सौगात मिलेगी।

- कंपनियों द्वारा अलग-अलग मॉडल के ट्रैक्टरों का उद्घाटन किया जाएगा।

-ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा के लिए जानकारी व फ्री में सैम्पल भी वितरित किए जाएंगे।

-आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा अपने शरीर को कैसे दवा मुक्त कर सकते है उसके बारे में अनुभवी आयुर्वेदाचार्य जानकारी देंगे।

-दुग्ध उत्पादन को कैसे बढ़ाया बताया जाएगा।

-ड्रोन में हो रहे नए आविष्कारों से अवगत करवाया जाएगा।

- सौर ऊर्जा में आई नई तकनीकों के बारे में बताया जाएगा।

- दो पहिया वाहन में आई नई तकनीकों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा नव विकसित कृषि मशीनरी

कृषि लोन व सब्सिडी की जानकारी भी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें