चक्का जाम आंदोलन की तैयारी करते ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य।
हिसार। द ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक सोमवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में हुई। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल के नेतृत्व में विभिन्न यूनियनों ने 21 से 23 मई तक प्रस्तावित चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान किया।
एआईएमटीसी के पूर्व अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल ने दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध और बीएस-6 वाहनों पर ईसीसी लागू करने का विरोध जताया। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके शर्मा ने परिवहन उद्योग की समस्याओं के समाधान की मांग की। अजीत सिंह ओबेरॉय ने चेतावनी दी कि सरकार ने नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। ब्यूरो