फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ई-स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, भांजी की मौत, मामी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव सिंघवा खास से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर महम जा रही मामी भांजी को पीपला पुल नाका के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय नैंसी की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मामी गंभीर रूप से घायल है। बास थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बास थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बास थाना पुलिस को दिए बयान में नीतू ने बताया कि वह गांव सिंघवा खास की रहने वाली है। 2 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह और उसकी भांजी नैन्सी ई-स्कूटी पर सिंघवा खास से महम जा रही थी। पीपला पुल नाका के पास एक ट्रक चालक ने उन्हें साइड मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें महम के अस्पताल पहुंचाया, जहां से नैंसी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नैंसी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें