फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक चालक की बेटी सावन ने वुशू में जीती चांदी, अभ्यास के लिए रोजाना 50 किमी. का करती है सफर

विज्ञापन
 ट्रॉफी के साथ रजत पदक विजेता सावन शर्मा। 
विज्ञापन
हिसार। छतीसगढ़ के बिलासपुर में हुई अस्मिता वुशू लीग सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में खरड़ गांव की 20 साल की सावन शर्मा ने रजत पदक हासिल किया है। सावन तीन साल से महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और विरेंद्र मलिक के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। वह दो बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अब स्टेडियम पहुंचने पर सावन का स्वागत किया जाएगा। चैंपियनशिप 20 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी।
विज्ञापन

सावन गांव खरड़ की रहने वाली है और रोजाना अभ्यास के लिए गांव से महाबीर स्टेडियम में आती थी। आने-जाने के लिए उसे करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। वह शाम को स्टेडियम में तीन घंटे पसीना बहाती है। सावन ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचाने में माता-पिता और कोच का काफी सहयोग रहा। पिता राजेश शर्मा ट्रक चालक हैं। उन्होंने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए महाबीर स्टेडियम भेजा। अब सावन पदक जीत माता-पिता और कोच का नाम रोशन कर रही है। रजत पदक जीतने पर सावन को 15 हजार रुपये इनाम के तौर पर मिले।
आज वुशू फेडरेशन कप में चिराग और विवेक दिखाएंगे दमखम
बिलासपुर में सोमवार से वूशु फेडरेशन कप भी शुरू हुआ है। इस कप में भी महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले चिराग और विवेक कुमार दमखम दिखाएंगे। सोमवार को दोनों खिलाड़ियों के वजन हुए। मंगलवार से मुकाबले शुरू होंगे। चिराग 60 किलोग्राम भारवर्ग तो विवेक कुमार 80 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेगा। चिराग छह साल तो विवेक दो साल से अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन


-सावन ने एक बार फिर पदक जीत नाम रोशन किया है। इससे दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। सावन बेहतरीन खिलाड़ी है। दो बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। - अनीता मलिक, कोच, वूशु, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें