ट्रेनिंग के दौरान मौजूद सर्वेयर व वोलिंटियर्स
हिसार। जिले में 30 मार्च को आयोजित होने वाली उल्लास परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सरकारी स्कूलों में उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों ने 6774 वॉलंटियर व 3500 सर्वेयर को प्रशिक्षित किया। बता दें कि जिले में उल्लास परीक्षा वन में कुल 16125 लोग पास हुए थे, 1051 परीक्षार्थी असफल हो गए थे। 157 परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क देने से पास हुए थे। लेवल-2 की परीक्षा में लेवल-1 में पास लोग बैठ सकेंगे। साथ ही अगर कोई नया पंजीकृत व्यक्ति लेवल-2 की परीक्षा देना चाहे तो उसे भी छूट दी गई है।
फोन से परीक्षार्थियों से करेंगे सपंर्क
परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके लिए बीईओ की ड्यूटी लगाई गई है, वे सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा को आयोजित करने करवाने के लिए जिम्मेदार रहेंगे। वॉलंटियर-सर्वेयर की ड्यूटी रहेगी कि वे परीक्षा से करीब 5 दिन पहले परीक्षार्थी को परीक्षा शेड्यूल के बारे में बताएंगे। इसके अलावा नियमों से भी अवगत करना जिम्मेदारी होगी।
उल्लास कार्यक्रम लेवल टू की परीक्षा 30 मार्च को होनी है। इसके लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को सर्वेयर-वॉलंटियरों को ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही नियमों से भी अवगत कराया है। -
जोगेंद्र, जिला नोडल अधिकारी, उल्लास कार्यक्रम, हिसार