फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रुपये के लेनदेन से परेशान एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। रुपये के लेनदेन को लेकर परेशान चल रहे लाल सड़क निवासी एक व्यक्ति ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पैसे का लेनदेन को लेकर केस अदालत में भी चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अर्चना ने बताया कि वह दयाल सिंह कॉलोनी में प्राथमिक स्कूल में जेबीटी है। उनकी एक बेटी व बेटा है। उसके पति पुरुषोत्तम ने अनिल जांगडा से कई वर्ष पहले साढ़े तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। जिसमें से वर्ष 2020 में उसके पति ने डेढ़ लाख रुपये वापिस कर दिए थे। बाकी रुपये को लेकर एक शपथ पत्र व दो खाली चेक अनिल को दिए थे। अनिल जांगडा के जानकार पवन व महेंद्र ने खाली चेक में चार लाख रुपये व साढ़े चार लाख रुपये की रकम भरकर बैंक में लगा दिए थे। जिस पर उनका चेक बाउंस हो गया था। बाउंस चेक को लेकर कोर्ट में केस कर दिया।
एक मार्च को रुपये के लेनदेन को लेकर उसके पति की अनिल के साथ पंचायत हुई। जहां पर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अनिल व अन्य ने रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से पुरुषोत्तम काफी परेशान रहा था। अर्चना ने बताया कि शनिवार को जब वह स्कूल में ड्यूटी पर गई हुई थी, इस दौरान उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनिल, पवन व महेंद्र के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें