फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 110566 बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा की दो बूंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले में बनाए 997 बूथों पर पांच साल के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। अभियान की शुरुआत डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने नागोरी गेट स्थित जैन औषधालय में बच्चों को दवा की दो बूंद पिलाकर की। पहले दिन जिले में 110566 बच्चों को दवा पिलाई गई, जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह गए हैं उनको सोमवार और मंगलवार को टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन

2 साल बाद शुरू हुआ अभियान
सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि रविवार को पोलियो अभियान की शुआत की गई। जिले में 997 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 139 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। पहले दिन 54 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई है। उन्होंने आमजन से अपील की आगामी दो दिनों में पांच साल के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएं। टीमें घर-घर आकर पोलियो की दवा पिलाएगी। सुभाष नगर स्थित मॉडर्न हाई स्कूल पर बनाए बूथ पर स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद ने पोलियोरोधी दवा पिलाई। प्रिंसिपल जिले सिंह आर्य ने बच्चों को दवा पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अस्पताल और सीएचसी में दवा पिलाने का आंकड़ा
क्षेत्र बच्चे

आर्यनगर : 11557
बरवाला : 14532
मंगाली : 10335
नारनौंद : 1172
मिर्चपुर : 6847
खांडाखेड़ी: 6562
सिसाय : 7345
सोरखी : 7289
सीसवाल : 9838
उकलाना : 9069
आदमपुर : 1786
हांसी : 5352
अर्बन एरिया : 19002
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें