फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मौसम का ट्रिपल अटैक

Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। गांव धान्सू के खेतों में जमा हुआ पाला। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ गुजरते ही जिले में मौसम ने ट्रिपल अटैक दिखाया। शनिवार को शीत दिवस और शीत लहर के साथ-साथ कुछ स्थानों पर पाला भी जमा। किसानों ने बताया कि अगर पाला लंबे समय तक बना रहता है, तो इससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मौसम साफ रहा, जिससे धूप भी खिल गई। हालांकि तेज बर्फीली हवाओं ने धूप के असर को कम कर ठिठुरन बढ़ा दी। दिन भर पार्कों में धूप का आनंद लेने लोग आए, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे है। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 10.7 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पाले की चपेट
ग्रामीण एरिया में शनिवार सुबह कई जगहों पर पाला जमा मिला। किसानों ने बताया कि उन्होंने उम्मीद थी कि बारिश से फसलों को फायदा होगा, लेकिन पाला देखकर उनकी चिंता बढ़ गई। उनका कहना है कि यदि पाला अधिक समय तक और अधिक मात्रा में गिरता है, तो यह फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें