फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, शहर में ब्लैक आउट

Wed, 10 May 2017 01:10 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी रोड पर स्थित नगर निगम में मंगलवार रात करीब 8:00 बजे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते पूरे शहर की बिजली ब्लैक आउट कर दी गई। बिजली गुल होने के चलते हैं रात को लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। वहीं घटना में चलते हैं प्रशासन के हाथ पैर फूल गए करीब 2 घंटे बाद जाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम के एक्सईएन एसडीओ सहित अन्य स्टाफ वे लोग मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:00 बजे स्पार्किंग के चलते 132/33 केवीके ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया गया इस ट्रांसफार्मर से उमरा व मुंढाल कि सप्लाई जाती है । उन्होंने बताया कि सावधानी के तौर पर पूरे शहर की सप्लाई बंद की गई है ताकि किस तरह की अनहोनी घटना ना हो। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल के चलते आग पर काबू पाने में इतना समय लग गया। बताया जाता है कि भीषण आग के चलते कहीं बार ट्रांसफार्मर फट भी जाता है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर थोड़ी ही दूरी पर बड़े-बड़े 3 4 अन्य ट्रांसफार्मर भी हैं । अगर उनमें आग लग जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर इस अनहोनी को टाला। भीषण गर्मी में इस हादसे के चलते शहर की बिजली बंद करने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पसीने से दो-चार होना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी ने भी जवाब दे दिया।

ट्रांसफार्मर ठंडा होने के बाद किया ठीक
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 4 घंटे बाद शहर की सप्लाई शुरू हो सकती है। आग बुझने के बाद भी दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर पर काफी मात्रा में पानी डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठंडा होने के बाद ही उसे ठीक किया जाएगा। इसके बाद ही शहर की बिजली को सुचारु किया जाएगा। वहीं मंगलवार को दिन में गांव ढाणी राजू के छोटे बिजली घर में भी आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें