हिसार। जंक्शन से सुबह पांच बजे हिसार से दिल्ली वाया रोहतक जाने वाली ट्रेन को मंगलवार सुबह अचानक रद्द कर दिया गया। यह सूचना मिलने पर टिकट लेकर बैठे यात्रियों ने हंगामा कर दिया और पैसे वापस मांगने लगे। लोगों के काफी विरोध के बाद टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारियों सभी को पैसे वापस कर दिए।
काफी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पहले पता चला कि ट्रेन 15 मिनट लेट है। मगर कुछ ही देर में बताया गया कि ट्रेन रद्द हो गई है। इसके बाद लोग टिकट घर में टिकट रद्द करवाने तथा पैसे वापस लेने के लिए इकट्ठे होना शुरू हो गए। टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने कहा कि टिकट कैंसल नहीं हो सकती तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके कर्मचारी ने रेलवे के अधिकारियों से बातकर टिकट वापस लेकर राशि लौटानी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि ट्रेन कैंसल हो चुकी थी तो उन्हें टिकट क्याें दिए।
शकूरबस्ती के पास इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस ट्रेन को रद्द करने की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी। 16 जनवरी को भी ट्रेन रद्द रहेगी। - भूपेश यादव, सीनियर डीसीएम, रेलवे, हिसार।