फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मनाली में हुई आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में छाए फतेहाबाद के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मनाली में आयोजित 8वीं हरियाणा राज्य स्तरीय आईस स्केटिंग प्रतियोगिता में फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों का फतेहाबाद में हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


कोच प्रमोद कौशिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 13 जनवरी तक शिशु मनाली में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता 13,15,17,19 और सीनियर आयु वर्ग के शॉर्ट ट्रैक तथा लॉन्ग ट्रैक 500 मीटर और 1,000 मीटर दूरी तक करवाई गई।

इस प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले से कुल 6 खिलाड़ियों ने फतेहाबाद आइस स्केटिंग संघ के महासचिव एवं प्रमुख कोच के नेतृत्व में भाग लिया। 15 आयु वर्ग में कपीश कौशिक ने लॉन्ग ट्रैक मुकाबले के 500 मीटर रेस में 75.01 सेकंड से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा गुरअमृत सिंह संधू ने अंडर 17 आयु वर्ग में 76.6 सेकंड से रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 में लडक़े वर्ग के 500 मीटर लॉन्ग ट्रैक मुकाबले में रोमी मिल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में तुषार व अंकित जताना ने 500 और 1,000 मीटर के लंबे ट्रैक की स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।

शॉर्ट ट्रैक के 500 मीटर में जरनैल सिंह ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। इस सराहनीय सफलता पर हरियाणा आइस स्केटिंग संघ के प्रधान विजेंद्र लोहान, महासचिव नरेश सेलपर ने फतेहाबाद विजेता टीम, कोच प्रमोद कौशिक व अभिभावकों को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दूसरी ओर 22 से 26 जनवरी तक लेह लद्दाख में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए जिला फतेहाबाद के दो खिलाड़ी कपिश कौशिक व तुषार जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लॉन्ग ट्रैक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें