फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से वन वे प्लान पर सख्ती, नियम तोड़ते ही होगा चालान

Sun, 27 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नागोरी गेट से पारिजात चौक तक वन वे प्लान का ट्रायल पूरा होने के बाद ट्रैफिक पुलिस इसे सोमवार से इसे सख्ती से लागू करेगी।
विज्ञापन


यहां किसी ने गलत दिशा से जाने का प्रयास किया तो उसका रांग साइड का चालान किया जाएगा। यहां सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाकर उनका चालान किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बस अड्डे से पारिजात चौक के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वन वे प्लान तैयार किया था, जिसमें कई बार ट्रायल लिए गए। पिछले सप्ताह यहां डिवाइडर तोड़े गए थे।
विज्ञापन


डिवाइडर तोड़ने के बाद शनिवार को यहां सड़क का निर्माण कराया गया। इसमें पहले चरण में दिन के समय गुरुद्वारा के सामने से लेकर नागोरी गेट तक सड़क बना दी गई।

इसके बाद रात के समय नागोरी गेट से पारिजात चौक तक सड़क बनेगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इसमें तीन अलग-अलग लेन बनाई जाएंगी। सफेद पट्टी लगाकर सड़क को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा।

सड़क के बाहरी हिस्से में पीली पट्टी लगाई जाएगी, जिसके बाहर फुटपाथ रहेगा। वन वे प्लान को लागू करने में अब आखिरी बाधा गुरुनानक स्कूल की ओर से आकर नागोरी गेट जाने वाले वाहनों की है।

इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प इन वाहनों को तलाकी गेट से यू टर्न करते हुए वापस नागोरी गेट की ओर भेजना है।

सर्विस लेन में ही चलेंगे
अब ऑटो रिक्शा को लेन सिस्टम में चलना होगा। ऑटो चालकों के लिए पुलिस ने सर्विस लेन तय की है। पारिजात चौक से डाकघर, बीएसएनएल ऑफिस के सामने से होते हुए रेलवे रोड, एचडीएफसी बैंक तक ऑटो रिक्शा सर्विस रोड का उपयोग करेंगे। इसके बाद ऑटो रेलवे ओवर ब्रिज का उपयोग करते हुए आगे जाएंगे।

बदहाल है सर्विस रोड
सर्विस रोड कई जगह बदहाल है। अगले सप्ताह इस रोड को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद इस लेन सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।

800 रुपये तक का होगा चालान
ट्रैफिक पुलिस ने रांग साइड में चलने वालों से सख्ती से निपटने का फैसला लिया है। इसमें रांग साइड गाड़ी चलाते मिलने पर चालान किया जाएगा।

पहली बार 100 रुपये, दूसरी बार 400 तथा तीसरी बार में 800 रुपये का चालान किया जाएगा।

नो पार्किंग जोन से क्रेन उठाएगी गाड़ी
ट्रैफिक पुलिस ने बस अड्डा से लेकर पारिजात चौक तक सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित करने का निर्णय किया है। यहां सड़क पर गाड़ी को खड़ा करने वालों के नो पार्किंग जोन के चालान किए जाएंगे। ऐसी गाड़ियों को क्रेन के जरिए यहां से उठवाया जाएगा।
विज्ञापन


सिंगल लेन के लिए बनेगा मिनी डिवाइडर
पारिजात चौक से लेकर लाहौरिया साड़ी की दुकान तक आने तक के लिए सिंगल रोड का प्रावधान किया गया है। इसके लिए सड़क पर मिनी डिवाइडर बनेगा।

करीब एक फीट ऊंचे कर्व पत्थर से यह डिवाइडर बनाया जाएगा, जिससे लेन सिस्टम को चलाने में आसानी होगी।

वन वे तथा लेन सिस्टम को लागू करने के लिए ट्रायल सफल रहे। अब सोमवार से पूरी सख्ती से प्लान को लागू करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे।

इस तलाकी गेट से पारिजात चौक तक के एरिया के लिए तीन पुलिसकर्मी तथा एक राइडर नियुक्त किया गया है।
- जगदेव सिंह, यातायात निरीक्षक, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें