फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस की गाड़ियों की लोकेशन एप से पता करने वाला चेकिंग के दौरान दबोचा, जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने रविवार को शहर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी किए। इसी बीच लक्ष्मीबाई चौक पर यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक शमशेर सिंह ने एक गाड़ी को रुकवाया। चालक बिना मास्क के गाड़ी चला रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी को चेक किया तो पुलिस को पता चला कि वाहन चालक अपने मोबाइल में एक एप का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन

जांच करने पर पाया गया कि वह ट्रैफिक पुलिस की सभी गाड़ियों की लोकेशन उस एप से चोरी कर रहा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चौधरीवाली निवासी ईश्वर सिंह बताया। पुलिस ने ईश्वर सिंह का मास्क न होने पर चालान किया और मोबाइल फोन व गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ शहर थाने में धारा 66बी/72ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
टैक्सी के रूप में चलाता है गाड़ी, लोकेशन देख बदलता था रास्ता
आरोपी ईश्वर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी गाड़ी को टैक्सी के रूप में प्रयोग करता है और चालान से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों की लोकेशन इस एप की मदद से चोरी कर लेता है। लोकेशन पता चलने पर अपना रास्ता बदल लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें